फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dumper crushes young man riding bicycle

Shravasti News: डंपर ने साइकिल सवार युवक को रौंदा

Sat, 08 Nov 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 08 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushes young man riding bicycle
 हादसे के बाद जांच करती पुलिस।- संवाद
गिरंट बाजार। रिसिया-मिर्जापुर मार्ग पर हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में कतकही चौराहे के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में टायर की चपेट में आकर पिता की मौके पर ही मौत हो गई, शव तीन हिस्सों में बंट गया। गंभीर रूप से घायल पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट की ग्राम पंचायत दंदौरा के मजरा रानीपुर निवासी रमकला ने बताया कि उनके राम गोपाल (40) मूल रूप से महरू मुर्तिहा के रहने वाले थे, लेकिन कई सालों से रानीपुर में ससुर हिराई के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार को राम गोपाल अपने बेटे ओम प्रकाश (07) के साथ साइकिल से रिश्तेदार के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने कोरियनपुरवा गांव गए थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह बेटे के साथ वह घर लौट रहे थे। रिसिया-मिर्जापुर मार्ग पर कतकही चौराहे पर उन्हें तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बेटा ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरे परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा करने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया गया है, चालक हादसे के बाद भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-महिमानाथ उपाध्याय, थाना प्रभारी, गिरंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed