{"_id":"64c0072ac612572a2104bf26","slug":"drought-in-the-field-rapti-crossed-the-red-mark-srawasti-news-c-104-1-slko1050-574-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खेत में सूखा, राप्ती लाल निशान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खेत में सूखा, राप्ती लाल निशान पार
Tue, 25 Jul 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती नदी मंगलवार को खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर पहुंच गई। पानी का बहाव तेज है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिले में बरसात अभी नाम मात्र है। मंगलवार सुबह बूंदाबांदी हुई। खेतों के ऊपरी सतह तक पानी अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया। नेपाल के पहाड़ों पर हुई बरसात का पानी मंगलवार को राप्ती नदी में पहुंचा। नदी शाम चार बजे खतरे के निशान को छूने लगी।
शाम आठ बजे नदी खतरे के निशान को पार करते हुए 70 सेमी ऊपर पहुंच गई। यहां खतरे का निशान 127.70 मीटर है। राप्ती नदी शाम पांच बजे तक 128.40 मीटर पर बह रही है। लगातार राप्ती में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राजस्व विभाग के साथ ही आपदा प्राधिकरण ने अलर्ट जारी किया है। राप्ती नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को स्थिति भयावह होने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।