{"_id":"6a9c613fb4996fa3d00f5743","slug":"dr-s-radhakrishnan-remembered-on-teachers-day-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122864-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ. एस राधाकृष्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉ. एस राधाकृष्णन
Sun, 06 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
जगतजीत इंटर काॅलेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपने गुरू का अशीर्वाद लेते शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरंट बाजार/कटरा। जिले भर में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनके आदर्शों पर चर्चा के साथ वरिष्ठ और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद शाह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। विनोद कुमार शर्मा को पाठ्यक्रम पूरा करने और आलोक कुमार गुप्ता को ऑनलाइन कार्य के लिए सराहा गया। रफत जहां को मीना मंच, अखिलेश कुमार वर्मा को एमडीएम में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। पवन कुमार वर्मा को स्मार्ट क्लास संचालन और कृष्णा को निपुण लक्ष्य एप से आकलन के लिए सम्मान मिला। राधा देवी को टीएलएम सजावट और वीरेंद्र कुमार मौर्य को खेल में अच्छे प्रदर्शन के लिए डायरी व कलम दी गई। छात्र-छात्राओं को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन के बारे में भी बताया गया।
जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रधानाचार्य वाजपेयी ने डॉ. राधाकृष्णन को विद्वान, दार्शनिक और भारत का दूसरा राष्ट्रपति बताया। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर 1888 को जन्मे डॉ. राधाकृष्णन का शिक्षा में अमूल्य योगदान है। मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने शिक्षकों को बच्चों के भविष्य का निर्माता बताया।