{"_id":"6147759f8ebc3e5b751c7051","slug":"donated-blood-on-pm-s-birthday-srawasti-news-lko59631323","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के जन्मदिन पर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के जन्मदिन पर किया रक्तदान
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भाजयुमो द्वारा सेवा दिवस में के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंच कर रक्तदान किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने सेवा भाव से ही काम किया है। वह स्वयं को देशवासियों का प्रधान सेवक मानते हैं। उन्हीं की भावना से प्रेरित होकर पार्टी कार्यकर्ता जन सेवा कर रहे। इसी के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के 71 कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा उनकी जान बचाने के लिए रक्तदान कर अपनी सेवा भाव को प्रकट किया है।
इस मौके पर पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्र, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हरिओम तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)