{"_id":"68efed8056fa3da186084087","slug":"doctors-will-be-skilled-in-treating-snakebites-cmo-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114949-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश के इलाज में पारंगत होंगे चिकित्सक : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश के इलाज में पारंगत होंगे चिकित्सक : सीएमओ
Thu, 16 Oct 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय सभागार में लगी कार्यशाला में मौजूद सीएमओ व अन्य।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को दो दिवसीय सर्पदंश न्यूनीकरण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसमें सीएमओ डॉ. एके सिंह ने चिकित्सकों को नवीन चिकित्सा प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
राहत आयुक्त कार्यालय व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जिले के चिकित्सकों को सर्पदंश से होने वाली मौतों को कम करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में सीएमओ ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग होते हैं, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा का लाभ मिल सके।
जिले के 50 एमबीबीएस चिकित्सकों को सर्पदंश का इलाज करने के लिए पूरी तरह से पारंगत किया जा रहा है। डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सिद्धेश व डॉ. आशीष कुमार को राहत कार्यालय की ओर से मास्टर ट्रेनर बनाया गया है।
विज्ञापन
आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में 18 जिलों को सर्पदंश न्यूनीकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम ग्राम स्तर तक तक चलाया जाएगा। इसमें सर्पदंश में प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर और क्या करें-क्या न करें आदि की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम को राज्य समन्वयक कार्मिक शांतनु द्विवेदी ने ऑनलाइन माध्यम से निर्देशित किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. अवनीश तिवारी, डॉ. प्रतिभा शुक्ला, डॉ. यूसूफ, डॉ. एहसान, डॉ. सत्यशरण, डॉ. ताहिर, डॉ. सीमा यादव, डॉ. प्रमोद कुमार व डॉ. रोहित कुमार सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।