फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Do yoga regularly to be healthy

निरोग रहने के लिए नियमित करें योग

Sun, 21 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Do yoga regularly to be healthy
श्रावस्ती। विश्व योग दिवस पर रविवार को इस बार वैश्विक महामारी कोरोना का असर देखने को मिला। कुछ शैक्षणिक संस्थाओं, प्रशिक्षण केंद्र व पुलिस लाइन तथा एसएसबी मुख्यालय व कैंप सहित थानों में ही योग शिविर का आयोजन हुआ। जहां लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए योग से निरोग रहने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

विश्व योग दिवस पर बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के कटरा में गौतमी महा प्रजापति भिक्षुणी प्रशिक्षण केंद्र में योग दिवस का आयोजन किया गया। बौद्ध भिक्षु देवेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में आए लोगों ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए योग का अभ्यास किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षु देवेंद्र ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है।
विज्ञापन

यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाए रखने में योग सहायक है। निरोग रहने के लिए लोगों को नियमित योगाभ्यास करते रहना चाहिए। योग विचार, संयम और स्फूर्ति प्रदान करने वाला है। स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सत्य नारायण उच्च शिक्षण संस्थान तुलसीपुर में योग प्रशिक्षक राममनोहर वर्मा ने शिक्षकों व छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह मौजूद रहे। इस दौरान योग प्रशिक्षक ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। इस दौरान डॉ. प्रतिमा वर्मा, बीटीसी प्राचार्य सर्वजीत वर्मा, जीवन लाल वर्मा, रोहित वर्मा, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा के मीटिंग हाल व एसएसबी मुख्यालय व दहाना स्थित वृद्धा आश्रम में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए लोगों ने योग किया। जिले के अन्य हिस्सों में कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए लोगों ने अपने अपने घरों पर ही योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed