फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Do not discriminate between boy and girl

लड़का व लड़की में न करें भेदभाव

Tue, 14 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Do not discriminate between boy and girl
विधिक शिविर को संबोधित करते सिविल जज। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जमुनहा के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिकारी चौड़ा में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। शिविर में महिला सशक्तीकरण, भ्रूण हत्या निषेध, बालिका शिक्षा, संविधानिक अधिकार तथा शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, लड़का व लड़की में भेदभाव न करने की अपील की।
विज्ञापन

शिविर में सचिव व सिविल जज प्रशांत कुमार सिंह ने घरेलू हिंसा, पारिवारिक वाद और महिला प्रताड़ना झेल रही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह रोके बिना महिला सशक्तीकरण का सपना अधूरा है। जो लोग लिंग की जांच कराकर बेटी होने पर उन्हें गर्भ में मार देते हैं वह कानून की नजर में तो अपराध कर ही रहे हैं, सामाजिक रूप से वह पाप के भागी हैं।
विज्ञापन

कन्या को गर्भ में ही मार देने से देश में महिला लिंग अनुपात बिगड़ रहा है। लिंग जांच व भ्रूण हत्या करने वाले दोनों को ही जेल भेजा जा सकता है। उन्होंने लोगों को जागरूक कर लड़का व लड़की में भेद मिटाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें सशक्त बनाने तथा अच्छी परवरिश देने की बात कही। अधिवक्ता विष्णुदत्त अस्थाना ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। इसका लाभ लेने के लिए जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या हर हाल में रुकनी चाहिए। आज की बालिका ही आगे चलकर किसी की बहू, पत्नी और मां बनती है। अगर लड़की ही नहीं रहेगी तो हम बहू, पत्नी व मां कहां से लाएंगे। तहसीलदार नारायन सिंह ने राजस्व संबंधित विधियों व कानूनों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मान रखने, तथा उनके बिना मानव समाज को अस्तित्व विहीन बताया। शिविर को मल्हीपुर थाने के एसआई अमित कुमार सिंह, ओंकार चौधरी, प्रेमचंद्र जायसवाल, सुनील कुमार, जगतराम शुक्ला व अनूप कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed