फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Do not be negligent during duty: ASP

ड्यूटी के दौरान न बरतें लापरवाही : एएसपी

Tue, 12 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Do not be negligent during duty: ASP
श्रावस्ती। यूपी 112 में नामित पुलिस कर्मियों को कर्तव्य पालन में किस प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके लिए उन्हें नौ दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा स्थित प्रशिक्षण इकाई में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत अपर पुलिस अधीक्षक ने की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण इकाई में मंगलवार से यूपी 112 में नामित पुलिस कर्मियों का 09 दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसकी शुरुआत अपर पुलिस अधीक्षक व नोडल अधिकारी यूपी 112 बीसी दूबे ने की। कहा, पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। किसी भी घटना व दुर्घटना की सूचना पर उन्हें मौके पर पहुंच कर सहायता देना व कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। इसलिए दिए जा रहे प्रशिक्षण को गंभीरता से समझे। ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार लापरवाही व उदासीनता न बरते। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी कर्मियों को पीआरवी पर नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी यूपी 112 निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री व प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित तीस पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में मंगलवार को रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ने सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दे रहे आईटीआई व पीटीआई को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर सहित शस्त्रागार, आरटीसी बैरक, कैंटीन तथा भोजनालय का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता भी जांची। इस दौरान उनके साथ प्रतिसार निरीक्षक विनोद सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed