Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   105 followers from Sri Lanka visited Gandha Kuti

Shravasti News: श्रीलंका के 105 अनुयायियों ने किए गंध कुटी के दर्शन

Sat, 31 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 31 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
105 followers from Sri Lanka visited Gandha Kuti
 बौद्ध तपोस्थली ​​स्थित गंध कुटी में दर्शन-पूजन करते श्रीलंका के अनुयायी।
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शनिवार को श्रीलंका से आए 105 सदस्यीय अनुयायियों के दल ने दर्शन-पूजन किया। बौद्ध भिक्षु सुमेधा महाथेरो के नेतृत्व में सभी ने पारंपरिक तरीके से गंध कुटी में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बौद्ध सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु सुमेधा ने कहा कि सच्चा ज्ञान संसार के दुखों के कारण और उनके निवारण को समझना है। बौद्ध दर्शन के चार आर्य सत्य दुख, उसके कारण, निवारण और मध्यम मार्ग पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में न तो किसी वस्तु की अधिकता होनी चाहिए और न ही कमी। संतुलित आचरण ही मध्यम मार्ग है। बौद्ध दर्शन में सम्यक् आचरण के आठ अंगों को अष्टांगिक मार्ग कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed