फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM viset disstic jail

जिलाधिकारी ने जिला कारागार बहराइच का किया औचक निरीक्षण

Tue, 04 Feb 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
DM viset disstic jail
श्रावस्ती। जिला कारागार बहराइच का मंगलवार को डीएम व एएसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बहराइच जिला जेल में निरुद्ध जिले के पुरुष व महिला बैरकों में जाकर दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने मंगलवार को जिला कारागार बहराइच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक, पुरुष बैरक, किशोर बैरक के साथ ही जेल कैम्पस में ही संचालित डिस्पेन्सरी का को भी देखा। इस दौरान डिस्पेन्सरी में मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने महिला बैरक मेें पहुच कर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लिया। साथ ही सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय पर मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने लायब्रेरी का भी मुआयना किया। जेल मेें निरूद्व एक महिला बंदी जो पोस्ट ग्रेजुएट है उसके द्वारा सामान्य ज्ञान की पुस्तकें उपलब्ध कराने का जिलाािकारी से अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को सामान्य ज्ञान एवं बाल कैदियों के लिए भी उपयोगी बुक लाइब्रेरी में उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जेल अधीक्षक को जेल में निरूद्व महिला बंदियों के उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल से महिला चिकित्सकों को जरूरत पड़ने पर मुख्य चिकित्साधिकारी से बात कर मरीज बंदी महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने पेय जल व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed