फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM inspected critical booths

Shravasti News: क्रिटिकल बूथों का डीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 18 Mar 2024 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
DM inspected critical booths
श्रावस्ती। क्रिटिकल बूथों का अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के क्रम में रविवार को डीएम कृतिका शर्मा प्राथमिक विद्यालय, चिचड़ी व लालपुर खदरा पहुंचीं। यह दोनों क्रिटिकल बूथ हैं। मौके पर पहुंची डीएम ने यहां सभी मूलभूत व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया। वहां मौजूद बीएलओ से लेकर डीएम ने मतदाता सूची भी देखी। साथ ही उसे मृत व पलायन कर चुके मतदाताओं का नाम सूची से हटाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि यदि किसी मतदान केंद्र पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम, मतदेय स्थल की संख्या व नाम, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का पदनाम तथा मोबाइल नंबर अंकित नहीं है तो तत्काल अंकित कराएं। साथ ही एसडीएम व तहसीलदार को अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार इकौना विपुल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed