फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM angry after seeing dirt in Babhangaha CHC

Shravasti News: बभंगहा सीएचसी में गंदगी देख डीएम नाराज

Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM angry after seeing dirt in Babhangaha CHC
श्रावस्ती। सीएचसी भंगहा का शुक्रवार शाम को डीएम कृतिका शर्मा ने निरीक्षण किया। बदहाल सफाई व्यवस्था देख कर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


भंगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं डीएम सीएचसी में देखा कि परिसर सहित वार्डों में गंदगी फैली है। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा है। इस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सत्य सरन को सफाई व्यवस्था सुधारने, निरंतर निगरानी करने व लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, एक्स रे वार्ड, जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा वार्ड, मुख्य औषधि भंडार, पीआईसीयू वार्ड, बीपीएमयू कक्ष, यूआईपी स्टोर, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी मरीज पंजिका आदि का जायजा लिया। उन्होंने अभियान चलाकर परिवार नियोजन कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बात कर मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में चल रहे नवीनीकरण कार्य का भी जायजा लिया। वहीं कार्यदायी संस्था को समय सीमा में डिजाइन के अनुरूप काम पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed