फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DM and SP inspected two schools

डीएम व एसपी ने दो स्कूलों का किया निरीक्षण

Sat, 06 Mar 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected two schools
विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव है। चुनाव के दौरान बाहर से आने वाली फोर्स को रोकने के लिए असुविधा न हो। इसके लिए जिले के कुछ विद्यालयों का अधिग्रहण किया जा सकता है। जिनमें मौजूद सुविधाओं का हाल जानने के लिए डीएम व एसपी विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी टीके शिबु व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने मॉर्डन स्कूल सिरसिया व जेआरयूबी इंटर कॉलेज पूरेअघारी का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में मौजूद सुविधाओं, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व मौजूद कक्षा कक्षों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही इन विद्यालयों में गैर जिलों से आने वाले सुरक्षा कर्मियों को रोका जा सकता है अथवा नहीं इसका हाल जाना। साथ ही साथ वहां व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए विद्यालय के प्रधान शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। ताकि आगामी पंचायत चुनाव के दौरान आवश्यकता पड़ने पर इन विद्यालयों को प्रयोग में लाया जा सके। निरीक्षण के दौरान उनके साथ तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे सहित संबंधित क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक, हल्का दरोगा, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed