फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Divisional Commissioner listened to public problems

Shravasti News: मंडलायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 09 May 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 09 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner listened to public problems
कलेक्ट्रेट सभागार में फरियाद सुनतीं मंडलायुक्त। -स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंची मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कर लोगों की फरियाद सुनी। इसके बाद उन्होंने विभागीय समीक्षा, निर्माण कार्यों के निरीक्षण तथा संध्या संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जन सुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधितों को हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से समाधान करें। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से की गई बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राहत व बचाव कार्यों की तैयारी, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी, राहत सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली।
विज्ञापन


आयुक्त ने सभी विभागों के कर्मचारियों व पेंशनरों की विभागीय व पेंशन संबंधी समस्याओं की भी सुनवाई की। कई पेंशनधारकों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से जीपीएफ, पेंशन व अन्य देयकों के भुगतान के लंबित होने की शिकायत की गई। इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भुगतान कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकौना प्रतिनिधि के अनुसार मंडलायुक्त ने टंडवा महंथ में आयोजित संध्या संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण किया।


आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस मौके पर विधायक रामफेरन पांडेय, एसपी राहुल भाटी, सीडीओ शाहिद अहमद, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed