फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   District Judge XI won the friendly cricket match

Shravasti News: जिला जज एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

Sun, 22 Oct 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
District Judge XI won the friendly cricket match
श्रावस्ती। जिला न्यायालय परिसर में रविवार को जिला जज एकादश व जिला विधिक सेवा एकादश के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जिला जज एकादश ने 13 रनों से मैच जीता।
विज्ञापन


जिला न्यायालय परिसर में रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर जिला जज देवेंद्र सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान जिला जज एकादश टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 रन बनाए। जिला जज ने टीम के लिए सर्वाधिक 42 रन का सहयोग दिया। 113 रन का लक्ष्य लेकर उतरी जिला विधिक सेवा एकादश की टीम 14 ओवर में 99 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

जिला जज की टीम में अपर जिला जज सुदामा प्रसाद, सिविल जज शारिब अली, सिविल जज त्वरित न्यायालय विश्वजीत सिंह, हिमांशु शुक्ला, बृजेश पटेल, अमर सोनकर, विवेक यादव, उमाकांत त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, आदित्य पांडे व विधिक सेवा एकादश में प्राधिकरण के सचिव एडीजे अजय सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन गौरव दिवेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट असगर अली, योगेश चौधरी, संजय गुप्ता, अभिलाष उपाध्याय, जितेंद्र यादव, अनिरुद्ध प्रजापति, तुषार, पीयूष मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को किया जागरूक
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा के ग्राम शिकारी चौड़ा स्थित पंचायत भवन में नई पहल शिक्षा परियोजना के तहत बैठक हुई। इसमें आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को जागरूक किया गया। साथ ही उनके दायित्व व कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में संस्था की गुलिस्ता आरा ने पांच से चौदह वर्ष तक के बच्चों का चिह्नीकरण व नामांकन कराने के बारे में जानकारी दी। साथ ही विशेष और दिव्यांग बच्चों का चिह्नीकरण व नामांकन के बारे में जागरूक किया। दिनेश कुमार ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में सुधार के बारे में बताया।


सोशल प्रोटेक्शन स्कीम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह के रोकथाम के साथ पंचायतों को बाल हितैषी बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed