{"_id":"610ec8508ebc3e737f4adbe6","slug":"dispose-of-pending-discussions-in-ten-days-srawasti-news-lko5903387173","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं का दस दिन में करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं का दस दिन में करें निस्तारण
विज्ञापन
इकौना थाने में अपराध समीक्षा करते सीओ इकौना
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। इकौना थाना व नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में शुक्रवार शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अपराध समीक्षा की। इस दौरान इकौना थाने में 58 व नवीन मॉडर्न थाने में 19 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं को 10 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने थानों का निरीक्षण भी किया। थानों के निरीक्षण में मिली खामियों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश
पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा शुक्रवार शाम इकौना थाने पहुंचे। जहां उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान इकौना थाने में 58 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने के साथ वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने थाना कार्यालय पहुंच कर वहां रखे अस्त्र-शस्त्र व अभिलेख के बारे में जांच की। साथ ही थाना परिसर, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती पहुंचे। जहां उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों व अपराध की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्हें 19 विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों सहित प्रभारी निरीक्षक को लंबित विवेचनाओं का 10 दिन में निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी बीट आरक्षियों की मीटिंग कर बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने, आम जनमानस से मधुर व्यवहार रखने को कहा। इस दौरान थानों में प्रभारी निरीक्षक सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।