फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   dinesh ellect president

दिनेश अध्यक्ष व अवधेश कुमार बने महामंत्री

Wed, 10 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
dinesh ellect president
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को हुआ। चुनाव में दिनेश अध्यक्ष, अवधेश महामंत्री व रविशंकर कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर पहले ही पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हो चुका है।
विज्ञापन

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के लिए हुए चुनाव में मुख्य मुकाबला अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए था। अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह व दिनेश कुमार शुक्ला मैदान में थे। मतदान में दिनेश कुमार शुक्ला को 166 व अशोक कुमार सिंह को 133 मत मिले। एक मत अवैध रहा। दिनेश कुमार शुक्ला 33 मतों से विजेता हुए।
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें अवधेश कुमार को 112, दिलीप कुमार तिवारी को 111, अरुण कुमार को 50 व दिनेश कुमार को 25 मत मिले। दो मत अवैध हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रविशंकर पाठक को 242 व वीरेश कुमार मिश्र को 56 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मत अवैध घोषित किए गए। इस पद के लिए रवि शंकर पाठक विजेता घोषित किए गए। अन्य पदों के लिए पहले ही पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
अवैध मतों ने बिगाड़ा समीकरण
महामंत्री चुनाव के लिए पहले दिलीप तिवारी को विजेता बताया गया था, लेकिन कुछ विवाद पर मतों की फिर गणना कराई गई। इसमें दो मत अवैध घोषित किए गए। इन दो मत पत्रों पर अधिवक्ताओं ने टिक लगाने की जगह हस्ताक्षर किया हुआ था। दोनों मत दिलीप तिवारी के थे। इस कारण चुनावी परिणाम बदल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed