फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Devotees will rise of Mahadev's Jalabhishek

महादेव के जलाभिषेक को आज उमड़ेंगे भक्त

Sun, 21 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees will rise of Mahadev's Jalabhishek
श्रावस्ती के सिरसिया स्थिति विभूतिनाथ मंदिर। - फोटो : SRAWASTI
सिरसिया (श्रावस्ती)। सावन माह का पहला सोमवार आज है। देवाधिदेव महादेव की आराधना के लिए जिले भर के शिवालयों की साफ सफाई कर तैयार किया गया है। रविवार को दिन भर मंदिरों और घरों में भोले की पूजा अर्चना के लिए तैयारी चलती रही। माह के पहले सोमवार को लेकर शिवालयों में उमड़ने वाले भक्तों को देखते हुए सभी जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विभूतिनाथ सहित प्राचीन शिवालयों में सोमवार की सुबह से भोले के भक्त जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे।
विज्ञापन

जिले के सिरसिया विकास क्षेत्र स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर के साथ ही गिलौला के सदाशिव महादेव, झारखंडी महादेव, इकौना के बेचूबाबा व जमुनहा क्षेत्र के जगपतिनाथ व जंगली नाथ महादेव सहित अन्य शिवालयों में सावन के पहले दिन जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ जुटने लगी है। जलाभिषेक के लिए सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में देखा जा रहा है, जो विभिन्न शिवालयों में अपने आराध्य महादेव का पूजन अर्चन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पहले सोमवार पर महादेव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का पहला जत्था रविवार देर शाम को रवाना हुआ। यह कांवडिए जिले के चारों प्रमुख शिवालयों में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कहीं कोई चूक न हो इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले शिवालायों में थाना प्रभारियों को पर्याप्त संख्या में पुलिस, होमगार्ड व चौकीदारों के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं एएसपी ने भिनगा जंगल के अंटातिराहे, विभूतिनाथ परिसर, जल भरने वाले स्थान पर पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवानों को तैनात करने का आदेश दिया है। यूं तो सावन की शुरूआत के साथ ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ बढ़ गई है पर पहले सोमवार को यह कई गुना अधिक हो जाती है। भोर से शिवालय बम भोले के जयकारों से गूंजने लगेंगे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
एएसपी बीसी दुबे ने कहा कि विभूतिनाथ मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी स्थानों पर पुलिस व होमगार्ड के जवान मौजूद रहेंगे। सीसी टीवी कैमरों की नजर में मंदिर परिसर को रखा गया है। साथ ही सादी ड्रेस में भी परिसर में पुलिस मौजूद रहेगी। विभूति नाथ मंदिर में जहां से जल भरा जाता है, वहां भी जवान मौजूद रहेंगे। मंदिर आने जाने वाले मार्ग पर पुलिस की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए बैरिकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed