फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Development of villages on the lines of cities

Shravasti News: शहर की तर्ज पर हो रहा गांवों का विकास

Fri, 23 Dec 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Development of villages on the lines of cities
श्रावस्ती। जिले में आजादी के अमृत महोत्सव पर सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में पांचवें दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में सुशासन प्रथाओं व नवाचारों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सेवानिवृत्त पूर्व जिलाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाधिकारी टीपी पाठक ने कहा कि आज कई वर्षों बाद मुझे इस जिले में आने का मौका मिला। मैंने देखा कि उस समय और आज के समय में विकास के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। उस दौर में बेहतर संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव था। किसानों के सामने बिजली व खाद, बीज, पानी की समस्या थी।
विज्ञापन

अब सरकार गांवों को भी शहर की तर्ज पर विकसित कर रही है। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व संचार माध्यम का बेहतर सामंजस्य देखने को मिल रहा है। शिक्षा क्षेत्र में भी गुणात्मक सुधार किए गए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासेस भी संचालित हो रही हैं। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना ही सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विशेष शिविरों में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। इस दौरान जिले के नवाचार एवं विजन 2047 को भी प्रदर्शित किया गया। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह, एडीएम न्यायिक संतोष कुमार यादव, डीएफओ एपी यादव, एसडीएम भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, इकौना रोहित, जमुनहा सौरभ शुक्ला, आरपी चौधरी, आशुतोष, प्रशिक्षु सीओ सतीश चंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed