{"_id":"6383a73a4f32a222714b0821","slug":"development-of-new-resources-is-very-important-srawasti-news-lko659205747","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नए संसाधनों का विकास बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नए संसाधनों का विकास बेहद जरूरी
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय, खरगौरा बस्ती में शनिवार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद वक्ताओं ने पृथ्वी पर जीवों का अस्तित्व बचाए रखने के लिए नए संसाधनों का विकास करने पर बल दिया।
महामाया राजकीय महाविद्यालय, इकौना के हिंदी विभाग के प्रवक्ता डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि देश और समाज के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति बेहद जरूरी है। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, लखनऊ की समाज कार्य विभाग की प्रवक्ता डॉ. अन्विता वर्मा ने कहा कि मनुष्य जिस प्रकार से स्वार्थी बनकर संसाधनों का उपभोग कर रहा है वह आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत हानिकारक है।
इससे प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ रहीं हैं। आने वाली पीढ़ी सहित पृथ्वी पर मानव व जीवन को बचाने के लिए नए संसाधनों का विकास करना होगा। उन्होंने घरेलू और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की बात भी कही। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी, अश्वनी कुमार मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, विमल कुमार मौर्य, रवि प्रकाश चौधरी व संज्ञा सिंह सहित महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद