फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Delhi Blast: 'I can't believe he's no longer with us'; father says, 'I heard the news of the blast on TV and c

Delhi Blast: 'टीवी पर धमाके की खबर सुन बेटे को फोन किया तो बंद था'; पिता बोले-काश उस दिन न गया होता

Tue, 11 Nov 2025 07:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला संवाद, आशुतोष पाठक, श्रावस्ती
अमर उजाला संवाद, आशुतोष पाठक, श्रावस्ती Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 11 Nov 2025 07:44 PM IST
सार

Delhi Blast: दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के रहने वाले युवक की मौत हो गई। जैसे ही ये खबर घर वालों को हुई, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शांत बैठे हैं। पत्नी बोली, हमें यकीन नहीं हो रहा है कि वो नहीं रहे।

विज्ञापन
Delhi Blast: 'I can't believe he's no longer with us'; father says, 'I heard the news of the blast on TV and c
दिल्ली बस धमाके में युवक की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बच्चों की शिक्षा को लेकर मेरे पति बहुत फिक्रमंद थे। उनका सपना था कि तीनों बच्चे पढ़-लिखकर अफसर बनें। बच्चों को वह दिल्ली में उच्च शिक्षा दिलाना चाहते थे। उन्होंने बेटे हिमांशु का दाखिला भी वहीं के एक स्कूल में करवा दिया था, लेकिन अपना सपना अधूरा छोड़ कर चले गए। अब बच्चों का पालन-पोषण और उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। बिलखते हुए ये बातें दिल्ली बम धमाके में जान गंवाने वाले दिनेश मिश्रा की पत्नी रीना देवी ने बताईं।

विज्ञापन


रीना देवी ने बताया कि लगभग 10 साल पहले उनका विवाह हुआ था। दिनेश बहुत ही सरल स्वभाव के थे और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का सपना संजोए थे, ताकि बच्चे अफसर बन सकें। उनके तीन बच्चे बेटा हिमांशु (8), बेटी बिट्टा (7) और सृष्टि (4) हैं। बेटियों के छोटा होने से पति उन्हें दिल्ली लेकर नहीं गए थे। हिमांशु का दाखिला दिल्ली के एक स्कूल में करवा दिया था और अगले साल बिट्टा को भी ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उनका ख्वाब अधूरा रह गया।

विज्ञापन

दिल्ली से शव लेकर निकले भाई व रिश्तेदार

पोस्टमार्टम होने के बाद दिनेश मिश्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजनों के मुताबिक सुबह लगभग 11 बजे शव दिया गया, एंबुलेंस से शव लेकर घर के लिए निकल लिए हैं। रात तक गांव पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले-रात में उसका फोन बंद था

मृतक दिनेश के पिता भूरे मिश्रा ने बताया कि दिनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने बताया कि उनकी माली हालत ठीक नहीं है। जिसके चलते उनके तीनों बेटे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा दद्दू मिश्रा कपड़े की दुकान पर, मृतक दिनेश मिश्रा प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर और छोटा बेटा गुड्डू इम्पोर्ट कॉप्लेम्स में काम करता है।


सोमवार को टीवी पर बम विस्फोट की खबर देखने के बाद उन्होंने दिनेश को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। उन्होंने गुड्डू व दद्दू को फोन कर दिनेश का पता लगाने के लिए कहा। इस दौरान देर रात दिनेश के बम विस्फोट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत की सूचना मिली। सूचना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पिता भूरे मिश्रा ने बिलखते हुए बताया कि दिनेश की शादी लगभग 10 साल पहले रीना देवी के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे बेटा हिमांशु (8), बेटी बिट्टा (7) और सृष्टि (4) हैं। दिनेश की मौत की सूचना के बाद से बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है।

डीएम ने फोन पर की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

दिल्ली बम विस्फोट में दिनेश मिश्रा के मौत की सूचना पर डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल को दिनेश के घर भेजा। एसडीएम ने मृतक दिनेश के पिता भूरे मिश्रा से डीएम की बात करवाई। इस दौरान डीएम ने मृतक के पिता से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed