{"_id":"65108540f73a2959da0023d4","slug":"deed-of-land-for-expansion-of-shravasti-airport-will-start-soon-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1460-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: श्रावस्ती एयरपोर्ट विस्तार के लिए जल्द शुरू होगा भूमि का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: श्रावस्ती एयरपोर्ट विस्तार के लिए जल्द शुरू होगा भूमि का बैनामा
Mon, 25 Sep 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। श्रावस्ती एयरपोर्ट विस्तार की कवायद तेज कर दी गई है। इसी सप्ताह में प्रथम फेज के लिए किसानों से अधिग्रहित भूमि का बैनामा कराया जाएगा। किसानों को मुआवजे का पैसा ई- पेमेंट के माध्यम से भुगतान होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
बौद्ध तपोस्थली आने वाले पर्यटकों व अनुयायियों को हवाई सेवा देने की कवायद तेज कर दी गई है। यहां 39 वर्ष पूर्व हवाई पट्टी निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस पर 19 सीटर छोटे विमान को उतारने की तैयारी थी। बाद में भाजपा सरकार ने इस एयर पट्टी को एयर पोर्ट में परिवर्तित कर दिया।
इसी के बाद हवाई पट्टी को एयरपोर्ट स्तर पर तैयार किया जाने लगा। इसके तहत नए टर्मिनल भवन सहित एयरपोर्ट की बिजली व्यवस्था, अग्निशमन विभाग के भवन, सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की स्थापना का कार्य पूरा कराया गया। साथ ही भारतीय विमानन सेवा के अधिकारियों के अनुरूप उपकरणों की खरीद भी की गई।
विज्ञापन
अब इस महत्वाकांक्षी योजना को अंतिम रूप देने के लिए इकौना के तीन राजस्व ग्राम कटरा, खरगूपुर व विदुहानी सहित बलरामपुर के ग्राम बगही में भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों की सहमति भी ली गई। इसका मूल्यांकन के बाद चार गुना प्रतिफल देकर भूमि अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार ने 3 अरब 40 करोड़ 68 लाख पांच सौ सैंतीस रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। इस पैसे से इसी सप्ताह से ही 2836 किसानों से उनकी भूमि का बैनामा लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
इस संबंध में एसडीएम इकौना राम दत्त राम का कहना है कि उड्डयन विभाग ने एडीएम को अधिग्रहण की गई भूमि का बैनामा कराने के लिए नामित किया है। इसमें प्रथम फेज में ग्राम कटरा के किसानों से उनकी भूमि की रजिस्ट्री का कार्य दो चार दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। संवाद