फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Decreasing soil strength due to chemical fertilizers

रासायनिक खाद से घट रही मिट्टी की शक्ति

Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Decreasing soil strength due to chemical fertilizers
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ डीएम व श्रावस्ती विधायक ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी में किसानों के मध्य प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सही जवाब देने वाले किसानों को विभिन्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। गांव का किसान खुशहाल होगा तो देश-प्रदेश के साथ हमारा समाज भी खुशहाल होगा। किसानों के उत्थान से संबंधित जुडे़ विभागीय अधिकारी किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्हें सब्जी, बागवानी एवं जैविक खेती के लिए प्रशिक्षित करें। जिससे किसान खेती में बेहतर उत्पादन करके अपनी आमदनी बढ़ा सकें। खेतों में रासायनिक उर्वरक का ज्यादा प्रयोग करने से खेत की मिट्टी में अम्ल की मात्रा बढ़ने के साथ अब जिंक और बोरान जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती जा रही है। इसका दुष्प्रभाव मिट्टी पर तो पड़ रहा है, साथ ही इसका दुष्प्रभाव मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में किसान खेतों में गोबर की खाद का अधिकाधिक प्रयोग करें। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि संपूर्ण अर्थव्यवस्था किसानों के वजह से ही चल रही है। सरकार किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाओं का संचालन कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। किसानों को अपनी परंपरागत खेती त्याग कर दलहन, तिलहन को आगे बढ़ना होगा। किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक विधि के मुताबिक खेती की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। जिससे वह अपने खेतों में अधिक उत्पादन कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। अधिक उत्पादन वाली उन्नतशील नई प्रजातियों को विशेष बढ़ावा दिया जाए। संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बढ़ावा देने के लिए नत्रजन, फास्फेटिक एवं पोटेंशिक उर्वरकों के साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग के प्रयोग पर बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम कमलेश चंद्र ने कहा कि किसान सरकार की योजनाओं से लाभ उठाएं और वैज्ञानिक विधि से उन्नतशील खेती करके अपने खेतों में बेहतर उत्पादन करें। गोष्ठी को जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान गोष्ठी में किसानों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सही जवाब देने वाले किसानों को दवा छिड़कने वाली मशीन, कीटनाशक दवाओं का पैकेट, धनिया का बीज, लोबिया का बीज आदि का वितरण किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 6 अजय कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed