फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Death of a young man who was installing tents and lights in the temple premises

Shravasti News: मंदिर परिसर में टेंट व लाइट लगा रहे युवक की मौत

Mon, 10 Jul 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 10 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who was installing tents and lights in the temple premises
श्रावस्ती। सावन के पहले सोमवार पर विभूति नाथ मंदिर परिसर में भोर के समय लाइट व टेंट लगा रहे एक युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचानक वह सीढ़ी से नीच गिर पड़ा। मौके पर मौजूद मंदिर समिति के लोगों ने तत्काल उसे मोटर साइकिल से सीएचसी मल्हीपुर भेजा। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के थाना ललिया अंतर्गत ललिया बाजार निवासी सुभाष कुमार साहू (34) लाइट व टेंट लगाने का काम करता था। विभूति नाथ मंदिर पर आयोजित होने वाले अधिकांश कार्यक्रमों में लाइट व टेंट लगाने का कार्य वही करता था। सोमवार को भोर में साढ़े चार बजे करीब सुभाष मंदिर परिसर में लाइट और टेंट लगा रहा था। अचानक सीढ़ी पर चढ़े सुभाष के सीने में दर्द उठने लगा।
विज्ञापन

जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझते वह गश खाकर सीढ़ी से जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी होने पर मंदिर समिति के लोगों ने सुभाष को तत्काल सीएचसी सिरसिया पहुंचाया। तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑपरेशन धरपकड़ में दस वांछित गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने रविवार रात एसपी के निर्देश पर ऑपरेशन धरपकड़ चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों के दस वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। रविवार रात संचालित अभियान के दौरान मारपीट, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, वन अधिनियम, चोरी सहत अन्य मामलों वांछित छेदन गौतम, सहजराम, जानकी नगर निवासी कोयली चिड़ीमार, अर्जुन प्रसाद, देवतादीन, देवता, मझले, खुदाबख्श उर्फ खुदाई, अशर्फी, व छेद्दन अली को गिरफ्तार किया संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed