{"_id":"5ecd34988ebc3e90b12e0515","slug":"dead-body-thrown-in-bushes-after-killing-mother-and-son-srawasti-news-lko5231796194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटे की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बेटे की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। मलौना खसियारी के मजरा बसंतपुर स्थित एक खेत में लगे बांस की झाड़ियों के किनारे सोमवार सुबह एक महिला व मासूम का शव पड़ा मिला। दोनों के शरीर पर चोट के कई निशान थे। इससे यह लगता था जैसे किसी ने मां व बेटे की हत्या कर लाश को झाड़ियों में छिपाने के लिए फेंका हो। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शवों का पंचनामा भरा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से महिला व बालक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मलौना खसियारी का मजरा बसंतपुर बलरामपुर जिले के थाना ललिया के सीमा पर स्थित है। मलौना खसियारी निवासी कृपाराम यादव ने अपने खेत में बांस लगा रखा है। इसके आसपास झाड़ियां हैं। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए खेत गए थे। जहां उन्हें बांस के झुरमुट में एक 24 वर्षीय विवाहिता व एक वर्षीय बालक का शव पड़ा दिखा। दोनों के शरीर पर चोट के कई निशान थे। महिला ने लाल रंग की साड़ी व ब्लाउज तथा कत्थई चूड़ी पहन रखी थी।
जबकि बालक ने लाल टी शर्ट पहन रखी थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इसकी सूचना इकौना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे व प्रभारी निरीक्षक इकौना मनोज कुमार पांडेय ने ग्रामीणों से मां बेटे की शिनाख्त कराने का तमाम प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
विज्ञापन
इस बारे में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि बसंतपुर ललिया थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। ललिया पुलिस को भी शिनाख्त के लिए बुलाया गया, लेकिन महिला व बालक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस व फोरेंसिक टीम की ओर से मामले की जांच की गई है। देखने से मामला हत्या का प्रतीत होता है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल शव को भिनगा स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त के लिए रखा गया है।