फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of a youth found hanging with the help of a towel

Shravasti News: गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव

Sat, 18 Apr 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 18 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging with the help of a towel
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम ऊधौपुरवा निवासी बलराम यादव (45) का शव शुक्रवार को कटकुइंया कला गांव के पास जंगल में पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। युवक चार दिन पूर्व खलिहान से गेहूं ले जाने के लिए बोरा लेने घर गया था। इसके बाद खनिहाल नहीं लौटा। इंतजार के बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो बलराम घर में भी नहीं थे। उन्होंने गांव व आसपास तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद शुक्रवार को जंगल में चरवाहों ने पेड़ से गमछे के सहारे युवक का शव लटकते देखा। सूचना पर पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिवार के लोगाें ने शव की पहचान की। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि युवक मंदबुद्धि था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed