फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

शमशान में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 25 Aug 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
जमुनहा (श्रावस्ती)। देवरनिया गांव के दक्षिण स्थित शमशान में लगे आम के पेड़ में रस्सी के फंदे के सहारे मंगलवार सुबह गांव निवासी एक युवक का शव लटकता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसे बाद में रिसिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरनिया मेें शमशान भूमि स्थित है। इसका आधा हिस्सा बहराइच के थाना रिसिया क्षेत्र में पड़ता है। मंगलवार सुबह देवरनिया के कुछ ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें शमशान भूमि में स्थित आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे के सहारे एक युवक का शव लटकता दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मल्हीपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थाना क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट चौकी प्रभारी राजीव मिश्रा ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। युवक की पहचान देवरनिया निवासी अर्जुन पासी (35) पुत्र गोबरे के रूप में हुई। जांच के दौरान पता चला कि यह भूमि बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में पड़ती है। इस पर चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी रिसिया पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची रिसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि देखने से मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना स्थल रिसिया थाना क्षेत्र का होने के कारण मामले की जांच वहीं की पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed