{"_id":"60a933e88ebc3e78c2721d4b","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-from-a-trap-under-suspicious-circumstances-srawasti-news-lko5791422107","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा इटरौली निवासिनी एक विवाहिता की लाश शनिवार सुबह बाग में अमरूद की डाली पर साड़ी के फंदे के सहारे लटकी मिली। जिसका पैर जमीन पर छू रहा था। मौत को संदिग्ध मानते हुए परिवार के लोगों द्वारा घटना की सूचना सोनवा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहराइच के थाना रामगांव अंतर्गत ग्राम चाकूजोत निवासी बेचूलाल ने अपनी पुत्री संजू (22) का विवाह पांच वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा इटरौली निवासी संजय यादव पुत्र जगदीश के साथ किया था। शुक्रवार रात संजय गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में खाना बनाने गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी संजू घर पर ही थी। वह शनिवार सुबह शौच के लिए गांव के बाहर एक बाग में गई हुई थी। जिसके बाद से वापस घर नहीं लौटी। इस बीच राहगीरों ने देखा कि संजू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे के सहारे बाग में लगे अमरूद के पेड़ की डाली से लटक रहा था। जिसकी सूचना राहगीरों ने परिवार के लोगों को दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सोनवा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा व तहसीलदार जमुनहा नारायण सिंह की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। जिसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। वहीं मृतका के पिता बेचूदयाल की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। रिपोर्ट आने पर उसी के अनुसार कर्रवाई की जाएगी।