{"_id":"6a5685e6232f757040042c19","slug":"daughter-in-law-accused-of-leaving-home-with-jewelry-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121628-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पुत्रवधू पर आभूषण सहित घर से जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पुत्रवधू पर आभूषण सहित घर से जाने का आरोप
Wed, 15 Jul 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पुत्रवधु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उनकी पुत्रवधु घर में रखे आभूषण व कपड़े लेकर किसी के साथ घर से चली गई है। युवक का यह भी आरोप है कि सोनवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके इतिश्री कर ली है और उनकी पुत्रवधु का खोजबीन नहीं कर रही है।
ग्राम पंचायत रामपुर कोड़री के मजरा महराजगंज निवासी मुरलीधर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे अनंतराम का विवाह लगभग एक साल पहले खुशरानी से हुआ था। अनंतराम परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में मजदूरी करता है। बीते चार जुलाई को खुशरानी घर में रखा मंगलसूत्र, मटरमाला, कान का झाला, नथुनी, चांदी की पायल, पायजेब, कमरपेटी और कपड़े लेकर किसी के साथ चली गई। परिवार ने उसे रिश्तेदारों के यहां ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। सोनवा थाने में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। मुरलीधर का आरोप है कि पुलिस पुत्रवधू की खोजबीन नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पुत्रवधू को खोजने की मांग की है।