फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cylinder blockage in wedding ceremonies

Shravasti News: वैवाहिक समारोह के आयोजन में सिलिंडर का रोड़ा

Thu, 30 Apr 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cylinder blockage in wedding ceremonies
सोनवा ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने वालों की लगी भीड़। - फोटो : सोनवा ​स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने वालों की लगी भीड़।
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में पेट्रोल-डीजल की किल्लत तो जैसे-तैसे दूर हो रही है, लेकिन गैस सिलिंडरों की समस्या अभी भी जस की तस बरकरार है। लोगों को सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर दिन बिताना पड़ रहा है। सिलिंडर की कमी से सबसे ज्यादा मांगलिक कार्यक्रम के आयोजक परेशान हैं।
विज्ञापन

जरकुशहा निवासी संदीप चौधरी बताते हैं उनके बेटे का विवाह मई में है, लेकिन अब तक गैस सिलिंडरों की व्यवस्था नहीं हो सकी है। कैटरर्स ने 10 सिलिंडरों की मांग की है, जबकि विभाग की ओर से मात्र तीन सिलिंडर देने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में बाकी सिलिंडरों का इंतजाम कैसे होगा, यही चिंता बनी हुई है। सुकैया गांव निवासी मकसूद ने बताया कि उनकी पोती का निकाह तीन मई को होना है। जरूरत के मुताबिक सिलिंडर नहीं मिले तो मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम कैसे होगा।
विज्ञापन

चौबेपुरवा निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि उनकी मां का बीते दिनों स्वर्गवास हो गया था। अब शनिवार को तेरहवीं भोज का कार्यक्रम होना है, लेकिन सिलिंडर न मिलने से संकट उत्पन्न हो गया है। इसी तरह से अन्य कई लोग हैं, जो सिलिंडर न मिलने से परेशान हैं। कटरा स्थित सीमा इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को सिलिंडर न होने से लोगों को निराश लौटना पड़ा। एजेंसी मैनेजर श्रवण कुमार ने बताया कि मंगलवार को 342 सिलिंडर आए थे, जिनका वितरण किया जा चुका है। इस समय सिलिंडर उपलब्ध नहीं हैं। उम्मीद है बृहस्पतिवार को लोड आएगा, तभी वितरण हो सकेगा। इसी तरह से सोनवा स्थित एचपी गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखी। जिन लोगों की केवाईसी नहीं हुई थी उन्हें निराश लौटना पड़ रहा था। एजेंसी कर्मियों ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द सुधरेगी व्यवस्था
जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि मांग अधिक और आपूर्ति कम होने से यह संकट उत्पन्न हुआ है। हालांकि, जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी। गैस कंपनियों के उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। शीघ्र ही समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed