फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cyclist serious due to bike collision

Shravasti News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर

Sun, 09 Jul 2023 04:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 09 Jul 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
Cyclist serious due to bike collision
फोटो - 03
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। कानीबोझी-भिनगा मार्ग स्थित गजोबरी नहर के निकट एक साइकिल सवार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार मार्ग पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर बनगई के मजरा बनगई निवासी रहमुल्ला (31)पुत्र रोशन प्रतिदिन की भांति शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में साइकिल से आम बेचने गया था। जहां से देर शाम वह वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह कानीबोझी-भिनगा मार्ग स्थित गजोबरी नहर के पास पहुंचा। तभी कानीबोझी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। जिसमें साइकिल सवार मार्ग पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार मौके से वाहन सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल रहमुल्ला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed