{"_id":"60e732058ebc3e55284c315e","slug":"cyclist-injured-in-car-collision-srawasti-news-lko5860549157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर में साइकिल सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर में साइकिल सवार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध परिपथ स्थित ग्राम पांडेपुरवा के निकट बृहस्पतिवार को एक साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक उसे डिग्गी में बंद कर ले जा रहा था। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने घायल युवक को कार की डिग्गी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
बौद्ध परिपथ अंतर्गत इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेपुरवा के निकट एक तेज रफ्तार कार यूपी 43 एम 5900 ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार लोगों द्वारा घायल अधेड़ को कार की डिग्गी में डालकर बहराइच की ओर ले जाया जा रहा था। इस दौरान इसकी सूचना किसी अज्ञात द्वारा गिलौला पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे ने गिलौला ब्लॉक के निकट कार को रोका।
तलाशी के दौरान डिग्गी में घायल अवस्था में अधेड़ मिला जो बेहोशी की हालत में था। गिलौला पुलिस ने उसे एंबूलेंस से जिला अस्पताल बहराइच भेजा। घायल की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे ने बताया कि घटना स्थल इकौना थानाक्षेत्र होने के कारण कार व चालक को इकौना थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।