{"_id":"650dd7504c582bce3505f8d9","slug":"cultural-programs-flourish-in-ganesh-puja-festival-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1426-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गणेश पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गणेश पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Fri, 22 Sep 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती/ कटरा। जिले में चल रहे श्रीगणेश पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। बृहस्पतिवार रात भिनगा में कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। वहीं महावीर स्थान कटरा में कथा व्यास ने श्रीगणेश के प्रथम पूज्य की कथा का गुणगान किया।
कटरा में कथाव्यास पंडित ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि एक बार देवताओं में बहस हुई कि प्रथम पूज्य कौन है? भोलेनाथ ने कहा, जो पृथ्वी के पांच चक्कर लगाकर सबसे पहले मेरे पास आएगा, वहीं प्रथम पूज्य होगा। इसके बाद देवता अपने-अपने वाहन से पृथ्वी की परिक्रमा पर निकल गए। जबकि गणेश जी ने भोलेनाथ व मां पार्वती को एकसाथ बैठा दिया। इसके बाद अपनी सवारी मूषक पर सवार होकर उनकी सात परिक्रमा की। जब तक देवता वापस आते गजानन अपनी परिक्रमा पूरी कर चुके थे। पूछने पर बताया कि माता-पिता तीन लोक के समान हैं। तभी से शिवजी ने उन्हें तमाम सामर्थ्य और शक्तियां प्रदान करते हुए प्रथम पूज्य और गणों का देव बनाया। वहीं भिनगा के व्यास भवन पर आयोजित श्रीगणेश पूजा महोत्सव में आए कलाकारों ने रासलीला प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
डीएम ने ईवीएम व वीवीपैट के एफएलसी कार्य का लिया जायजा
श्रावस्ती। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड से नियुक्त इंजीनियर व तकनीकी कार्मिक कलेक्ट्रेट में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य हो रहा है। शुक्रवार को डीएम कृतिका शर्मा ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने एफएलसी कार्य में लगे अधिकारियों व इंजीनियरों को भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार काम पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम जमुनहा रामप्यारे, एसडीएम पीके राय, ईवीएम के नोडल अधिकारी उपकृषि निदेशक कमल कटियार व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल मौजूद रहे।