फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   स्कूल वैन चालक ने छात्र संग किया कुकर्म, गिरफ्तार

स्कूल वैन चालक ने छात्र संग किया कुकर्म, गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्कूल वैन चालक ने छात्र संग किया कुकर्म, गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा नगर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय के छात्र के साथ स्कूल वैन के चालक ने कुकर्म किया। बाद में डरा धमका कर उसे शांत करा दिया गया। बालक ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दिया। जिसे परिवारीजन देर शाम भिनगा कोतवाली लाए। जहां पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बाद में पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन



नामचीन प्राइवेट विद्यालय में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी दस वर्षीय छात्र पढ़ता है। वैन चालक भिनगा नगर के मोहल्ला नई बाजार निवासी बबलू ने एक सप्ताह पूर्व छात्र को स्कूल से घर ले जाते समय उसके साथ कुकर्म किया था। यह बात परिजनों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन



छात्र ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को नहीं दी गई। चालक ने शनिवार दोबारा छात्र को घर ले जाते समय कुकर्म का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्र ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख चालक छात्र को छोड़ कर भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद परिवारीजन छात्र को लेकर भिनगा कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक बबलू के विरुद्ध कुकर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



वहीं इस मामले में विद्यालय प्रबंधक का कहना है कि हमने सभी वाहन चालकों की डिटेल पुलिस को उपलब्ध करा दी थी। जिस छात्र के साथ कुकर्म हुआ उसे परिजन चालक से मिलीभगत कर वाहन से भेजते थे। मुझे जानकारी हुई थी इसके बाद मैंने चालक को मना कर दिया था। चालक द्वारा जब छात्र को लाने ले जाने से इन्कार किया गया तो परिजनों ने उसकी पिटाई की। खुद को फंसता देख परिवारीजनों ने चालक पर मनगढ़ंत आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed