फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   CRB and Ashram won in Kabaddi

कबड्डी में सीआरबी व आश्रम ने मारी बाजी

Mon, 23 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
CRB and Ashram won in Kabaddi
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी रामबिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में सोमवार को उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा व आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसिया की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जेतवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह ने कहा कि आज की व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एक मात्र साधन है जो मनोरंजन के साथ हमारे विकास में सहायक है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। यह हमें ध्यान केंद्रित करने की शक्ति प्रदान करता है। खेल आलस्य को दूर कर हमें ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए हमें तनावमुक्त होकर खेल भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक वर्ग में सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा की टीम 20-15 से विजेता रही जबकि अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा की टीम उपविजेता रही। 14 वर्षीय बालिक वर्ग में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 वर्षीय बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय सिरसिया की टीम 25-12 से विजेता रही जबकि सीआरबी इंटर कॉलेज उप विजेता रही। वहीं 19 वर्षीय बालिका वर्ग में सीआरबी इंटर कॉलेज की टीम 30-25 से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को हराकर विजयी रही। इस मौके पर रश्मि सिंह, आशीष कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, शशिभूषण शुक्ला, जोगिंदर सिंह आदि शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।- फोटो : SRAWASTI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed