फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Couple and teenager injured in road accident

Shravasti News: मार्ग दुर्घटना में दंपती व किशोर घायल

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Couple and teenager injured in road accident
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। फोरलेन स्थित लक्ष्मण नगर चौकी के निकट शनिवार सड़क पार कर रहे किशोर को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दंपती सहित किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम चेतिया मुरार निवासी जमाल (45) पत्नी सालिमा (42) को लेकर बहराइच गया था। बाइक से लौटते समय जमाल लक्ष्मण नगर पहुंचा। जहां लक्ष्मणनगर निवासी आलोक कुमार (10) पुलिस चौकी के पास फोरलेन पार कर रहा था। जमाल की बाइक अनियंत्रित होकर आलोक से टकरा गई। जिससे आलोक सहित बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन



तीसरे दिन भी किसान की तलाश जारी
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा निवासी मुनव्वर (65) बुधवार शाम राप्ती नदी किनारे खेत की रखवाली करने गया था। बृहस्पतिवार को नदी किनारे उसके कपड़े मिले, जबकि उसका पता नहीं चला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस नदी में किसान की तलाश करा रही है। जिसका तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed