{"_id":"619fc60663e6c808381cbac0","slug":"corona-vaccine-is-completely-safe-get-pregnant-too-srawasti-news-lko6060895157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना टीका, गर्भवती भी लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना टीका, गर्भवती भी लगवाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने व शत-प्रतिशत लोगों के टीकाकरण के लिए एनएचएम निदेशक ने डीएम व सीएमओ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से लोगों में इसको लेकर व्याप्त भय दूर करने तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है।
यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने पत्र में कहा है कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना टीका के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए नजदीकी केंद्रों से टीकाकरण कराया जाए। प्रत्येक माह की नौ तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाए। क्लस्टर माडल 2.0 एवं हर घर दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता भ्रमण कर गर्भवती व धात्री महिलाओं को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला गर्भवती है अथवा अपने शिशु को स्तनपान करा रही है, और अभी तक कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाया है। तो अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवा ले। विशेषज्ञों और वरिष्ठ चिकित्सकों ने एक शोध के बात स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना का टीका लगने से गर्भवती व उसके गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। कोरोना से बचाव का टीका लगने से गर्भवती के होने वाले संभावित जोखिमों में कमी आती है। यह टीका गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
माहवारी के दौरान भी लगवाएं कोविड का टीका
एसीएमओ व कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकार डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि वर्तमान में 18 साल से अधिक उम्र के युवक व युवतियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। ऐसे में किशोरियों के मन में यह सवाल भी है कि माहवारी के दौरान यह टीका लगवाना चाहिए या नहीं। माहवारी का टीके से कोई संबंध नहीं है। माहवारी के दौरान भी यह टीका लगवाया जा सकता है। टीका लगने के बाद दर्द हो या बुखार हो तो पैरासिटामॉल की गोली खा सकते हैं।