फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   corona

मुंबई से लौटा एक और कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Fri, 19 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
corona
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर बरती जा रही शिथिलता सभी पर भारी पड़ने लगी है। शुक्रवार को मुंबई से लौटे एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित को एलवन अस्पताल में भर्ती करा इसके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर जांच कराने की कवायद शुरू की है। जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गयी है।
विज्ञापन

अचानक बढ़ते संक्रमण के प्रभाव को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में एलर्ट जारी करते हुए सभी से कोविड मानकों के तहत सामाजिक दूरी व मास्क पहनने की अनिवार्यता का पालन पूरी ईमानदारी से करने की अपील की गयी है। शुक्रवार को इकौना के दीननामगढ़ में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। यह व्यक्ति कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से घर वापस लौटा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित को एलवन हास्पिटल में भर्ती कराया है। बीते दिनों मुंबई से वापस लौट कर आए दो युवकों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डा. एपी भार्गव ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम को अब प्रशासन के साथ मिलकर मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों को चिह्नित कर जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जिले में कई स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य भी नियमित तौर पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से हर तीसरे दिन भिनगा, मल्हीपुर व इकौना में एक बस लगभग 50 से 60 यात्रियों को लेकर आ रही हैं। यह बस मुंबई के कुर्ला से चलती है जो जिले में तीसरे दिन पहुंचती है। इस बस में सवार लोगों की न तो मुंबई में कोविड जांच होती है और न ही यहां पहुंचने पर उनकी कोरोना जांच कर क्वारंटीन किया जाता है। बस स्टाप पर उतरने वाले यात्री बिना जांच सीधे घर चले जाते हैं। इसके चलते जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप और बढ़ने की आशंका जतायी जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed