फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Controversy over DJ playing, nine injured in stone pelting

डीजे बजाने पर हुआ विवाद, पथराव में नौ घायल

Sun, 02 Feb 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Controversy over DJ playing, nine injured in stone pelting
श्रावस्ती। गिलौला के रघुनाथपुर के मजरा भरथापुर में शनिवार रात तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। उन्होंने डीजे बजाने से मना करने आए लोगों पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान चले ईंट पत्थर में महिलाओं सहित नौ लोगों को चोट आई। जिन्हें सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने महिला सहित चार लोगों को भिनगा रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी के बाद रात में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। जहां सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात की गई है। मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर के मजरा भरथापुर गांव में शनिवार की रात जलील उर्फ जाली साईं के घर मिलाद का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान साउंड सिस्टम तेज आवाज में बज रहा था। इससे पड़ोसियों को दिक्कत हो रही थी। पड़ोस में रह रहे त्रिवेणी सिंह की पत्नी की तबीयत काफी खराब थी। साउंड की आवाज सुनकर उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। इस पर त्रिवेणी के भाई हरि बहादुर सिंह ने जलील के घर जाकर साउंड सिस्टम की आवाज कम करने को कहा। यह बात जलील और उसके साथियों को नागवार गुजरी। विरोध करने पर जलील व उसके परिवार के लोग मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन

बात बढ़ी तो मिलाद में आई महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पक्षों की तरफ से ईट पत्थर व लाठी डंडे भी चले। इसमें तेज सिंह, हरि बहादुर सिंह, त्रिवेणी सिंह व रामसमुझ यादव को चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष से मुनव्वर अली, रफीक, सलीम, जलील व फातिमा बेगम को चोटें आई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से चिकित्सक ने हरि बहादुर सिंह, त्रिवेणी सिंह व रामसमुझ यादव सहित फातमा पत्नी नेबूलाल को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद डीएम यशु रुस्तगी, एसपी अनूप सिंह व एएसपी बीसी दुबे ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही गांव में सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय पुलिस सहित पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए एक पक्ष से रफीक पुत्र दरोगा, जलील, जुमई, मुनौवर अली पुत्र संतोषी, सलीम अहमद पुत्र नब्बूलाल, रईस अली पुत्र मुस्तफा, वारिश अली पुत्र कुन्नी को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष से वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र जिलेदार सिंह, कोयले पुत्र अनुरुद्ध निवासी भरथापुर व तेज सिंह पुत्र विक्त्रस्म सिंह निवासी रघुनाथपुर को गिरफ्तार किया। इस बारे में थाना प्रभारी गिलौला रामदवन मौर्या ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना पर शनिवार की देर रात डीएम, एसपी व एएसपी ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था। रविवार को गांव की स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed