{"_id":"68d843f95de8868c7d00efa9","slug":"contact-helpline-numbers-for-help-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114505-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर लें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर लें मदद
Sun, 28 Sep 2025 07:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:40 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कंपोजिट विद्यालय पांडेयपुरवा में शुक्रवार को सोशल मीडिया कैंपेन कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों ने बालिकाओं को जागरूक किया। जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों पर आपात स्थिति में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
प्रधानाध्यापक अनुराग पांडेय ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट संजय कुमार वर्मा ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, शिक्षिका ज्योतिमा देवी, नीतू सिंह व अंशु रानी आदि मौजूद रहीं।