फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Construction of cremation ground road completed

Shravasti News: श्मशान घाट मार्ग का पूरा हुआ निर्माण

Thu, 17 Apr 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 17 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Construction of cremation ground road completed
भिनगा के लबेदपुर ​स्थित श्मशान घाट जाने वाले मार्ग का हुआ निर्माण।
श्रावस्ती। बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे लबेदपुर में स्थित राजघाट (श्मशान घाट) मार्ग का निर्माण पूरा करा लिया गया है। अब अपनों की अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों को न तो दूसरों की जमीन से होकर जाना होगा और न ही उन्हें आवागमन में परेशानी ही होगी।
विज्ञापन


भिनगा के लबेदपुर गांव स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे राजघाट (श्मशान घाट) स्थित है। यहां जाने वाले मार्ग पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था। ऐसे में लोगों को अपनों की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों के खेत व बाग से होकर जाना पड़ता था। इस पर कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया था। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने ईओ डॉ. अनीता शुक्ला व तत्कालीन एसडीएम पीयूष जायसवाल को भूमि की पैमाइश कराकर रास्ता खाली कराने व राजघाट तक मार्ग निर्माण कराने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के बाद तत्कालीन नायब तहसीलदार नेहा राजवंशी के नेतृत्व में टीम गठित कर अतिक्रमण हटवाया गया। इस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च कर नगर पालिका की ओर से लबेदपुर बाग मोड़ से राजघाट गेट तक करीब 150 मीटर इंटर लाकिंग लगवाई गई। इसका निर्माण पूरा होने से जहां लोगों को अपनों की अंतिम यात्रा में शामिल होने में सहूलियत होगी। वहीं लोगों को अब किसी प्रकार का विवाद भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed