फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Construction of canal bridge hanging for six months

छह माह से लटका नहर पुल का निर्माण

Tue, 09 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of canal bridge hanging for six months
खुटेहना मार्ग स्थित मुख्य सरयू नहर का अधूरा पुल व जान जोखिम में डाल आते जाते लोग - फोटो : SRAWASTI
गिलौला (श्रावस्ती)। खुटेहना मार्ग स्थित गिलौला कस्बे के निकट मौजूद मुख्य सरयू नहर का पुल एक वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका छह माह पूर्व निर्माण प्रारंभ कराया गया था। बरसात में नहर में पानी आ जाने के कारण काम रोक दिया गया। जिसे अब तक शुरू नहीं किया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

गिलौला-खुटेहना मार्ग पर थाने के निकट सरयू नहर का पुल एक वर्ष पूर्व भारी वाहन के गुजरने से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे तोड़ कर छह माह पूर्व नया पुल निर्माण प्रारंभ कराया गया था। बरसात में नहर में पानी आ जाने के कारण पुल की छत का काम रोक दिया गया था। जिसे अब तक प्रारंभ नहीं कराया जा सका है। ऐसे में चौपहिया व मोटरसाइकिल सवारों को चंद कदमों की दूरी तय करने के लिए अनावश्यक रूप से पूरब महंमदापुर व पश्चिम तिलकपुर होकर गिलौला आने के लिए करीब सात किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं रागहीर व साइकिल सवार जान जोखिम में डालकर नहर पार कर रहे हैं। जबकि बड़े वाहनों को खुटेहना व गिलौला आने जाने के लिए अनावश्यक रूप से मोहनीपुर मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी भिखारीपुर मसढी, सेनवाहे, डेरवा हरबंसपुर, ददौली, वीरपुर, पकड़ी कला, चंद्रावां, रानीपुर काजी, गुरदास पुरवा, रेडगवां आदि गांव के लोगों को उठाना पड़ रहा है। जिन्हें गिलौला आने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने डीएम व सीडीओ सहित संबंधित अधिकारियों से पुल निर्माण का कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed