फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Complaints of complainants should be resolved in time

फरियादियों की शिकायतों को समय से हो निस्तारण.....

Sat, 23 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Complaints of complainants should be resolved in time
भिनगा कोतवाली में पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर में कुल 98 मामले आए। जिनमें से 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। भिनगा कोतवाली में आयोजित जिला स्तरीय थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। जहां उनके साथ एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली में आयोजित जिला स्तरीय थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जो भी अधिकारी व कर्मचारी शिकायतों के निस्तारण में फर्जी रिपोर्टिग करेगें। उनको बख्शा नहीं जाएगा। फरियादियों के मोबाइल पर बात करने पर अगर निस्तारण फर्जी पाया गया तो संबंधितों से जवाबतलब कर उनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थाना दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण राजस्व कर्मचारियों के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर करें। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाए। जिससे किसी भी फरियादी को निराश होकर न लौटना पड़े। इस दौरान जिले भर के थानों में कुल 98 मामले आए। इनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed