{"_id":"64a05ddacd5b4b9d4106fb56","slug":"complainants-reached-less-due-to-rain-srawasti-news-c-104-1-slko1050-277-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बरसात के चलते कम पहुंचे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बरसात के चलते कम पहुंचे फरियादी
Sat, 01 Jul 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
बरसात का तहसील समाधान दिवस पर दिखा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को आयोजित तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस पर बरसात का असर दिखाई पड़ा। बरसात के कारण जहां भिनगा में मात्र दस फरियादी ही पहुंचे। वहीं अन्य तहसीलों में भी फरियादियों की संख्या काफी कम रही। 139 फरियादी पहुंचे, लेकिन नौ की समस्याओं का ही मौके पर समाधान हुआ। शेष फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
तहसील व थानों में एक ही छत के नीचे सभी अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए आयोजित समाधान दिवस औपचारिकता बनता जा रहा है। जिससे फरियादियों का इसके प्रति मोह भंग हो रहा है। वहीं शनिवार को आयोजित तहसील स्तरीय समाधान दिवस पर बरसात का भी असर देखने को मिला। भिनगा में आयोजित तहसील दिवस में मात्र दस फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इनमें से दो फरियादियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। वहां जमुनहा में डीएम कृतिका शर्मा व एसपी प्राची सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 77 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से मात्र पांच मामलों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं, इकौना में 52 के सापेक्ष मात्र दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को सदैव की भांति एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद