फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Collective forgiveness festival in Digambar Jain temple

दिगंबर जैन मंदिर में हुआ सामूहिक क्षमावाणी पर्व

Sun, 22 Sep 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Collective forgiveness festival in Digambar Jain temple
दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के नेतृत्व में रविवार को दिगंबर जैन मंदिर श्रावस्ती में अवध क्षेत्र का सामूहिक क्षमावाणी पर्व हुुआ। आचार्य आदर्श सागर जी महाराज के दिशा निर्देश में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासी विधायक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने दीप जलाकर किया। इस दौरान बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षमा पर्व हमें सहनशीलता से रहने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि यह ऐसा पर्व है जो पर्युषण पर्व के रूप में समूचे देशवासियों को सुख और शांति का संदेश देता हैं। यह पावन पर्व सभी समाज को अपने अहंकार, क्त्रसेध को त्याग कर संयम होकर सादा जीवन जीने, उच्च विचारों को अपनाने की प्रेरणा देता हैं।
विज्ञापन

जैन समुदाय इस पर्व को सद्भाव और संयम से मनाते है। इस दौरान लोग पूजा अर्चना, आरती, उपवास, एकासन व्रत, रात्रि अन्न-जल का त्याग करके बहुत ही त्याग भावना से संयम पूर्वक और धर्म ध्यान में अपना चित्त लगाकर पर्व का आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वयक उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ प्रोफेसर अभय कुमार जैन ने कहा कि इन दौरान मंदिरों में सामायिक पाठ के साथ साथ भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से अलग अलग विचारधाराओं को प्रेरित करते हैं। साथ ही सन्मार्ग पर चलने, अपने अंह को त्यागने और दूसरों की भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। क्षमावणी पर्व का अपना एक अलग ही महत्व होता है। क्षमा पर्व हमें सहनशीलता से रहने की प्रेरणा देता है।
श्रावस्ती जैन कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार जैन ने कहा कि क्त्रसेध को पैदा न होने देना और अगर हो भी जाए तो अपने विवेक से, नम्रता से उसे विफल कर देना, क्रोध को क्षमारूपी अमृत पिलाकर अपने आपको और दूसरों को क्षमा की नजरों से देखना। जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए खुद को क्षमा करना और दूसरे के प्रति भी इसी भाव को रखना इस पर्व का महत्व है।

इस दौरान जैन समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किया। इसमें विजेता प्रतिभागी रिचा जैन, गौरी जैन, अनामिका जैन, अनीता जैन, गर्वित, शिल्पी, उज्जवल जैन, गौरव को महसी विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डिंपल जैन, सुधीर कुमार जैन, महेंद्र कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, प्रकाश चंद्र जैन सहित बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, लखनऊ, मध्य प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान से आए लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed