फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   cold

मौसम ने ली अंगड़ाई, ठंडी पड़ी तराई

Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
cold
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज गुरुवार को अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान पर छाए बादलों को देख जहां किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ने लगीं। वहीं किसानों को गेहूं की बोआई पिछड़ने का डर भी सताने लगा है। मौसम के मिजाज में अचानक आए इस बदलाव के कारण तराई में ठंड का आगाज भी हो गया है।
विज्ञापन

जिले में सुबह शाम व रात को गुलाबी ठंड पड़ रही थी। वहीं दिन में निकलने वाली धूप से मौसम पूरी तरह से सामान्य हो रहा था। गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान पर छाए काले बादलों के कारण जहां ठंड का आगाज हो गया। वहीं दिन में भी लोग ठंड का अहसास करते देखे गए। बादलों को देख किसानों के चेहरे की हवाइयां भी उड़ने लगी हैं। किसानों को भय है कि यदि बरसात हुई तो न सिर्फ गेहूं की बोआई का कार्य भी पिछड़ जाएगा बल्कि जिन किसानों ने गेहूं की बोआई की है उन्हें नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सरसों की बोआई कर चुके व उसकी तैयारी कर चुके किसान भी मौसम की बेरुखी देख परेशान हैं। निचले क्षेत्रों में विगत दिनों हुई बरसात के कारण जहां अभी कीचड़ व नमी है। उन क्षेत्रों में खेती-किसानी का कार्य और पिछड़ सकता है। हालांकि मौसम के मिजाज को देख कपड़ा व्यवसायी प्रफुल्लित हो उठे हैं। उनका मानना है कि यदि बरसात हुई तो ठंड तेजी से बढ़ रही है। जिससे व्यापार अच्छा होगा। वहीं मौसम विभाग की ओर से शनिवार तक मौसम ऐसे बने रहने व कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात व बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed