फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   CM's possible visit today, everything is better

सीएम का संभावित दौरा आज, सबकुछ बेहतर

Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
CM's possible visit today, everything is better
हैलीपेड की सफाई करते कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री का संभावित दौरा मंगलवार को जिले में है। इस दौरे में रूबर्न अर्बन क्लस्टर के पांच गांवों में से कोई एक गांव का निरीक्षण हो सकता है। इसके साथ ही समीक्षा बैठक, अस्पताल निरीक्षण की भी संभावना है। इस मौके पर सब कुछ ठीक दिखे। इसके लिए प्रशासन रातोंरात सबकुछ ठीक दिखाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में विकास की स्थिति मंद है। रूर्बन अर्बन क्लस्टर से जुड़े पांचों पंचायतों में घुसने के लिए जितने भी रास्ते हैं सब गड्ढों में तब्दील हैं। स्थिति यह है कि यदि कहीं भी औचक निरीक्षण हो तो क्लस्टर के पांचों गांव फेल ही साबित होंगे। इसी बीच मुख्यमंत्री का संभावित दौरा जिले में मंगलवार को है। यह बात और है कि सोमवार देर शाम तक मुख्यमंत्री के आने की पुष्टि उनके सचिवालय द्वारा नहीं की गई। लेकिन जिले से मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा तलब की गई थी। इस दौरान कोई पांच गांव के नाम भी मांगे गए हैं। जिसका मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

इस पत्र के बाद जिले में सब कुछ बेहतर दिखाने का अभियान तेज हो गया। रातोंरात संयुक्त जिला चिकित्सालय जहां मुख्यमंत्री का दौरा संभावित है। वहां की टूटी सड़क नई बनाई जाने लगी है। रूर्बन अर्बन क्लस्टर के पांचों गांवों की ओर जाने वाले रास्तों को चमकाने का कार्य प्रारंभ हो गया। यहां तक कि रूर्बन अर्बन के उन स्थान जहां गंदगी का ढेर लगा हुआ है। पानी जमा होने के कारण कीचड़ से निकलने वाली दुर्गंध से ग्रामीण परेशान थे। उन सब स्थानों पर मिट्टी पटाई की जा रही है। ताकि मुख्यमंत्री को गांव का यह विकृत चेहरा दिखाई न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं आननफानन में मिट्टी डालने के लिए जब कहीं से मिट्टी नहीं मिली तो सड़क किनारे पटरी से मिट्टी खोदकर उसे डाला जा रहा है। इसी प्रकार गांव के अंदर भी सब कुछ चमकता हुआ दिखाने के लिए पूरे विकासखंड के सफाई कर्मियों को लगाकर सड़क किनारे व गांव में सफाई कराई जा रही है। फिलहाल मुख्यमंत्री आएंगे कि नहीं यह तो उनके आगमन के अधिकृत सूचना के बाद तय हो पाएगा। लेकिन समीक्षा के लिए फाइल को रंग बिरंगा करके आकर्षित कराने की तैयारी जिले में अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed