फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Clouds rained havoc, crop fell due to strong storm

Shravasti News: कहर बन कर बरसे बादल, तेज आंधी में गिरी फसल

Tue, 17 Oct 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 17 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clouds rained havoc, crop fell due to strong storm
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज सोमवार शाम से अचानक बदल गया। देर शाम चली तेज धूल भरी हवा के बीच झमाझम बारिश हुई। बेमौसम आंधी-पानी से फसलों को बहुत नुकसान हुआ। तेज हवा से खेतों में लगी फसल गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं आंधी-पानी से जिले की बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। जगह-जगह कीचड़ व जलभराव से लोग परेशान हैं। बारिश ने नगर सहित गांवों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

धान सहित अन्य फसलों को हुआ नुकसान
जिले में सोमवार देर शाम तेज आंधी चलने के साथ तेज बारिश हुई। इससे खेतों में तैयार हो चुकी धान की फसल गिर गई। वहीं जिन किसानों ने फसल काट ली पर मड़ाई नहीं कर पाए थे। वहां फसल के बर्बाद होने की आशंका है। पछेती प्रजाति की फसल के गिरने से पैदावार प्रभावित होने का भी खतरा है।
विज्ञापन

तेज हवा से खेत में लगी गन्ना, मक्का व ज्वार-बाजरा सहित सब्जियों की खेती भी प्रभावित हुई है। जो किसान मचान विधि से सब्जियों की खेती कर रहे थे, उन्हें भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव ही नहीं नगर में भी बिजली व्यवस्था ध्वस्त
बेमौसम आंधी-पानी से जगह-जगह विद्युत पोल टूट कर गिर गए। भिनगा व इकौना नगर सहित समूचे जिले में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ व डालियां टूटकर गिरने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। इससे कलेक्ट्रेट व अस्पताल का फीडर भी अछूता नहीं रहा।
बारिश रुकने के बाद विद्युत कर्मियों ने कलेक्ट्रेट व अस्पताल फीडर सहित नगरीय क्षेत्रों के कई हिस्सों की विद्युत आपूर्ति सामान्य करा दी। जबकि ग्रामीण फीडरों की विद्युत व्यवस्था अब भी बदहाल है। यह कब तक सामान्य होगी, बताने में जिम्मेदार कन्नी काट रहे हैं।
कहीं टीन शेड तो कहीं गिरे होर्डिंग, बैनर व साइन बोर्ड
जिले में सोमवार को आई आंधी-पानी का असर जनजीवन पर देखने को मिला। एक तरफ जहां भिनगा-इकौना मार्ग स्थित सेमरी चौराहे पर साइनबोर्ड टूट कर सड़क पर गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा।
विद्युत उपकेंद्र भिनगा के सामने टीन शेड उड़ कर एबी केबल पर गिरने से मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर लगे होर्डिंग बैनर व टीन शेड सहित छप्पर आदि उड़ गए। गनीमत रही कि कहीं कोई हादसा नहीं हुआ।

खुली व्यवस्था की पोल
सोमवार रात हुई बारिश के बाद प्राथमिक विद्यालय भिनगा प्रथम, सब्जी मंडी, इंटर कॉलेज मैदान, कृषि भवन सहित दुर्गा पूजा पंडालाें व रामलीला मंचन स्थलों सहित जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या हो गई। आंधी-पानी के कारण जहां आयोजनों पर असर पड़ा, वहीं लोगों के सामने आवागमन की समस्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed