Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   clear water in a swamp of filth

Shravasti News: गंदगी के दलदल में निर्मल जल

Thu, 08 Feb 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 08 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
clear water in a swamp of filth
बेलरी में जगदीश प्रसाद के घर के सामने लगा जर्जर हैंडपंप  -संवाद
नेपाल सीमा व राप्ती नदी के कछार के गांवों में गहराई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा(श्रावस्ती)। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए लगे हैंडपंप बदहाल हैं। कहीं टूटा चबूतरा तो कहीं गंदगी के बीच इनसे पानी पीने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। इसकी शिकायत की गई तो ग्राम प्रधान व जल निगम एक दूसरे की जिम्मेदारी बताने लगे।
जमुनहा विकास क्षेत्र में चालीस से अधिक ग्राम पंचायतें राप्ती नदी की कछार में स्थित हैं। यहां बरसात के दिनों में बाढ़ की समस्या विकराल हो जाती है। हर साल गांवों में हैंडपंपों पर मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बेलरी में लगे हैंडपंप के आसपास जलभराव की समस्य है। जहां नाली निर्माण न होने के कारण हैंडपंप का पानी उसी के किनारे एकत्र रहता है। यही हाल गांव में रामफेरन व जगदीश प्रसाद के घर के सामने लगे हैंडपंप का भी है जिनसे दूषित पानी निकल रहा है। मरम्मत न होने के कारण ग्रामीण गंदगी के बीच लगे हैंडपंप से दूषित पानी पीने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल गंगा भागड़ का भी है। यहां लगा हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। गांव के ही मजरा मुरावन पुरवा में भी हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में डीपीआरओ नंदलाल का कहना है कि खराब हैंडपंप व चबूतरे की मरम्मत के लिए ग्राम सचिव को निर्देशित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed