फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Claim to defeat viral with simple fever medicine

बुखार की साधारण दवा से वायरल को हराने का दावा

Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Claim to defeat viral with simple fever medicine
संयुक्त जिला चिकित्सालय में तीमारदारों की भीड़ व वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मौसम में आए बदलाव के बाद वायरल के साथ डेंगू बुखार इस समय चरम पर है। सीएचसी पीएचसी सहित संयुक्त जिला चिकित्सालय की ओपीडी ऐसे ही मरीजों से भरी हुई है। वहीं अस्पताल में वायरल को हराने के लिए केवल पैरासीटामॉल की टेबलेट ही उपलब्ध है। यहां पर्चे पर लिखे जाने वाले एंटीबायोटिक दवा के लिए तीमारदारों को बाजार के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार यानी वायरल फीवर जैसी समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की मानें तो वायरल की समस्या होने पर कुछ सावधानियां बरती जाएं, तो यह 4 से 6 दिन में अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन इन दिनों ऐसा हो नहीं रहा है। वायरल ठीक होने में ज्यादा समय ले रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं सामान्य कैटेगरी के एंटीबायोटिक का असर भी मरीजों पर नहीं हो पा रहा है। जबकि देखा जाए तो संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुखार के लिए नीमोसिलाइड के साथ ही कुछ सामान्य कैटेगरी की एंटीबायोटिक दवाएं उपलब्ध हैं। जिसका असर मरीजों को नहीं हो रहा है। इसीलिए सरकारी पर्चे पर चिकित्सक ऐसी दवाएं लिख रहे हैं जो अस्पताल में न मिलकर बाहर मेडिकल स्टोर से लाई जा रही हैं। ऐसो किसी एक-दो मामले में नहीं लगभग सभी मरीजों के साथ हो रहा है। इसके चलते अस्पताल के दवा काउंटर के बजाए अस्पताल के बाहर निजी मेडिलक स्टोर पर तीमारदारों की भीड़ ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल को न समझें कोविड संक्रमण
कोरोना महामारी के कारण वायरल होने पर लोग डर रहे हैं। वायरल के लक्षण दिखाई देने पर अधिकांश लोग इसे कोरोना ही समझते हैं। क्योंकि कोरोना के भी कुछ लक्षण वायरल जैसे होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मौसम परिवर्तन के कारण हुए फीवर में कफ, कोल्ड, फीवर, गले में खराश, खांसी, सिर में दर्द आदि समस्याएं होना एक आम बात है। लेकिन यह समस्याएं कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं। -डॉ. रवी मोहन, निजी चिकित्सक

अस्पतालों में वायरल सहित अन्य समस्याओं से जुड़ी सभी दवाएं लगभग उपलब्ध हैं। ऐसे में बाहर से दवा मंगवाने का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। -डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed